फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Furore of women at Paratapur Baral Gaushala

परतापुर बराल गौशाला पर महिलाओं का हंगामा,

Mon, 22 Jun 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Furore of women at Paratapur Baral Gaushala
परतापुर बराल गोशाला पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बराल स्थित गोशाला में अवस्थाओं की सूचना पर पहुंची गो रक्षा हिंदू युवा वाहिनी की महिलाओं को बगैर अनुमति के प्रवेश न देने पर हंगामा हो गया। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त और थाना पुलिस गोशाला पहुंची। कर्मचारियों का आरोप है कि महिलाओं ने निगम अधिकारी व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की।
परतापुर बराल में नगर निगम द्वारा गोशाला संचालित की जा रही है। जिसमें लगभग 500 गोवंश हैं। पिछले सप्ताह अमर उजाला ने भी गोशाला में अव्यवस्था को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। रविवार को गोरक्षा हिंदू युवा वाहिनी की जिलाध्यक्ष आशा कुमारी दो-तीन कार्यकर्ताओं को लेकर गोशाला पहुंची। कर्मचारियों का आरोप है कि महिला ने गोशाला में जबरन घुसने का प्रयास किया तो उन्होंने अनुमति के बाद ही गोशाला में प्रवेश की बात कही। जिस पर वह आग बबूला हो गई।
विज्ञापन

संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मीनाक्षी चौहान भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा शुरू हो गया। उधर, सूचना पाकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही संगठन की महिलाओं ने जबरन गोशाला में घुसकर हंगामा खड़ा कर दिया। चौहान ने कहा कि गोशाला में गोवंश लगातार मर रहे हैं, उनका उपचार नहीं किया जा रहा है। उन्हें उचित चारा भी नहीं मिल रहा है। गोवंश को दफनाने में भी लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो निगम अधिकारियों को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद महिलाएं परतापुर थाने पहुंची। मीनाक्षी चौहान का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी गोशाला की आवाज न उठाने की एवज में घूस देने का प्रयास कर रहे थे। थाने में तहरीर दे दी है।

सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह का कहना है कि गोशाला में किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति जाने की अनुमति नहीं है। कर्मचारियों ने महिलाओं से गोशाला में प्रवेश का अनुमति पत्र मांगा था, जिस पर महिलाओं ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed