फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fund release to the garbage treatment plant

कचरे से खाद बनाने के प्रोजेक्ट की खातिर मिले 33 लाख

Sat, 17 Aug 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
fund release to the garbage treatment plant
दौराला नगर पंचायत में घर-घर डस्टबिन रखे जाने की जानकारी देते चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा। - फोटो : LAWARD
दौराला। नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने एवं रसायनकि खाद से उगी सब्जी के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए नगर पंचायत दौराला में जल्द कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत ने तैयारी पूरी कर ली है। घर-घर से एकत्र कूड़े से खाद बनाने के लिए जल्द गड्ढे खोदे जाएंगे।
विज्ञापन

एक्सपर्ट से राय लेकर खोदे जाएंगे गड्ढे
नगर पंचायत दौराला में अभी तक घरों से निकलने वाले कूड़े को सरधना रोड स्थित खसरा संख्या छह में डाला जाता था। कचरे से आमदनी हो सके इसके लिए नगर पंचायत ने शासन को जैविक खाद बनाने का प्रोजेक्ट भेजा था। शासन से इस प्रोजेक्ट के लिए 60 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत दौराला को 33 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। अब नगर पंचायत दौराला में कचरे से जैविक खाद बनाएगी। इसके लिए दिल्ली से एक्सपर्ट विनोद कुमार आकर निरीक्षण करेंगे तथा किस तरह कार्य करना है इसकी पूर्ण जानकारी देंगे।
विज्ञापन

घर-घर रखे जाएंगे डस्टबिन
नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत द्वारा घर-घर डस्टबिन रखे जाएंगे। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत की गाड़ियां घर-घर से कूड़ा उठाने के बाद जैविक खाद के लिए खोदे गए गड्ढों में सूखा एवं गीला कचरा अलग डाला जाएगा। नगर पंचायत दौराला क्षेत्र से प्रतिदिन करीब आठ टन कूड़ा निकलता है। घर-घर डस्टबिन रखने की एवज नगर पंचायत दौराला एक घर से 50 रुपये यूजर चार्ज वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 किलो के पैकेट होंगे तैयार
कचरे से जैविक खाद तैयार किए जाने के बाद नगर पंचायत द्वारा मशीन के माध्यम से 50 किलो के पैकेट तैयार किए जाएंगे। अभी पैकेट की कीमत तय नहीं की गई है। जल्द ही बोर्ड बैठक में निर्णय किया जाएगा। जैविक खाद की बिक्री से नगर पंचायत दौराला की आमदनी बढ़ेगी। वहीं, जमीन की खत्म हो रही उर्वर क्षमता भी बढ़ेगी। लोगों को रसायनिक खाद से उगी सब्जी से होने वाले दुष्प्रभाव से भी छुटकारा मिलेगा।
जैविक खाद तैयार कर उसे बेचने तथा यूजर चार्ज वसूलने से नगर पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। दोनों से प्राप्त आय से नगर में अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।-डॉ. शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दौराला

कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए घर-घर डस्टबिन बांटे जाएंगे। जिससे सूखे एवं गीले कचरे को आसानी से अलग किया जा सके। जैविक खाद तथा यूजर चार्ज से नगर पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। -रीमा शर्मा, चेयरपर्सन नगर पंचायत दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed