{"_id":"5ebef08d8ebc3e904f439738","slug":"full-lockdown-will-be-done-two-days-a-week-city-news-mrt481955534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में दो दिन पूर्णतया लॉकडाउन, चेन तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में दो दिन पूर्णतया लॉकडाउन, चेन तोड़ने की कोशिश
विज्ञापन
मेरठ। जिला प्रशासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब जिले में हर सप्ताह सोमवार और बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान सिर्फ दूध और दवाओं की दुकानें खुलेंगी।
बचत भवन में शुक्रवार को प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए प्लान पर चर्चा हुई। डीएम अनिल ढींगरा ने बैठक के बाद बताया कि बृहस्पतिवार को किए गए संपूर्ण लॉकडाउन में शहरवासियों ने सहयोग किया था। इसी को देखते हुए अब सप्ताह में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन का प्रयोग किया जा रहा है। इन दो दिनों में सिर्फ दूध, दवाई के साथ बैंक (सिर्फ आंतरिक कार्य के लिए) और जरूरी फैक्टरियों को खोलने दिया जाएगा।
सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुलेंगे
दवा की दुकानें, दूध की डेयरी, पेट्रोल पंप और बैंक खुलेंगे लेकिन ग्राहक नहीं जाएंगे, आवश्यक कार्यालय जिन्हें अनुमति है।
यह बंद रहेगा
फल, सब्जी और किराने की दुकानें, सभी बाजार, जागृति विहार एक्सटेंशन अस्थायी मंडी रात 10 बजे से खुलेगी।