फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   From today ration will be distributed on government cheap shops

आज से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर बटेगा राशन

Fri, 01 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
From today ration will be distributed on government cheap shops
आज से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर बंटेगा राशन
विज्ञापन

मेरठ। जनपद भर की सभी 929 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राशन वितरण किया जाएगा। सभी राशन डीलरों को जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को निशुल्क और अन्य राशन कार्ड धारकों को सरकारी निर्धारित धनराशि के अनुसार राशन मिलेगा। प्रत्येक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि सभी राशन डीलर को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह दुकानों पर भीड़ जमा न होने दें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन कराएं। सभी को पूरा राशन दें। निर्धारित समय पर दुकान न खोलने वाले राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया दुकानों पर भीड़ जमा न हो इसके पालन के लिए राशन डीलरों ने चार दिन पहले से ही टोकन बांटने शुरू कर दिए हैं। सभी राशन कार्ड धारकों से अनुरोध किया कि वह टोकन के अनुरूप ही दुकान पर राशन लेने पहुंचे। देखने में आया है कि शुरू के दो-तीन दिन तक दुकानों पर अधिक भीड़ रहती है, उसके बाद दुकानें खाली पड़ी रहती हैं। इसलिए राशन कार्ड धारकों से आह्वान है कि वह भीड़ से बचें। क्योंकि राशन की दुकानें पूरे माह खुली रहेंगी। सभी को राशन दिया जाएगा। अगर कोई राशन डीलर पूरे माह में कार्ड धारकों को राशन देने से मना करता है तो उसकी शिकायत जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed