{"_id":"5e3c7cee8ebc3ee5cc5b0df6","slug":"friend-shot-in-dispute-over-35-thousand-rupees-city-news-mrt467639540","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार रुपये के विवाद में दोस्त को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार रुपये के विवाद में दोस्त को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 हजार रुपये के विवाद में दोस्त को गोली मारी
परतापुर (मेरठ)। गांवड़ी गांव में बुधवार रात 35 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने युवक को गोली मार दी। परिजनों ने तुरंत घायल को कैलाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस का कहना है कि दोनों दोस्त थे। लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है।
परतापुर थानाक्षेत्र के गांवड़ी निवासी आर्यन नेहरा और मोदीनगर फफराना निवासी अमित चौधरी दोस्त थे। दोनों ही गाड़ी की खरीद फरोख्त करते थे। इसी खरीद फरोख्त में आर्यन के अमित पर 35 हजार रुपए थे, जो अमित नहीं दे रहा था। बुधवार रात दोनों में पैसों की बाबत विवाद हो गया, तभी आर्यन ने अमित को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए। अमित लहूलुहान अवस्था में तड़प रहा था। परिजनों ने तुरंत उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि अमित का आपरेशन होना है। उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।