फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Frenzy plot in farmers' tractor rally

किसानों की ट्रैक्टर रैली में उन्माद की साजिश

Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Frenzy plot in farmers' tractor rally
किसानों की ट्रैक्टर रैली में उन्माद की साजिश
विज्ञापन

मेरठ। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही है। इसको लेकर माहौल खराब होने का अंदेशा बना है। पुलिस का मानना कि भड़काऊ पोस्ट के जरिए किसानों की ट्रैक्टर रैली में उन्माद फैलाने की साजिश रची जा रही है।
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में ट्रैक्टर लेकर पहुंचने की बात कह रहे हैं। इसके चलते सरकार और पुलिस प्रशासन बेचैन है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर डाली जा रही पोस्ट की निगरानी शुरू कर दी है। इसमें कई पोस्ट भड़काऊ भी बताई जा रही हैं। जैसै कि अबकी बार आरपार की लड़ाई है। इसको लेकर कई गांवों के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए गांव-गांव के बीट कांस्टेबल को सक्रिय किया गया है। थाने स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

कई फेसबुक अकाउंट बंद किए
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है। पुलिस का दावा है कि एक महीने में 115 फेसबुक अकाउंट बंद किए या फिर ब्लॉक किए गए हैं। कानून व्यवस्था को देखते हुए भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के फेसबुक अकाउंट बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकसी बरत रही पुलिस
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कानून व्यवस्था को देखते हुए चौकसी बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed