{"_id":"6886952ad7e452d981077c5d","slug":"french-citizen-reached-sirjepur-village-villagers-called-police-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103465-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरजेपुर गांव पहुंचा फ्रांसीसी नागरिक, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरजेपुर गांव पहुंचा फ्रांसीसी नागरिक, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी का धार्मिक ही नहीं, इको टूरिज्म के लिए भी महत्व है। गूगल मैप से एक फ्रांसीसी नागरिक सिरजोपुर गांव पहुंच गया। ड्रोन जैसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते फ्रांस नागरिक को देखकर ग्रामीणों को पुलिस बुलानी पड़ी।
फ्रांस के मूल नागरिक 45 वर्षीय गुइलामे बेतरंद ने बताया कि उसने अपने देश से ही गूगल मैप पर हस्तिनापुर का इको टूरिज्म क्षेत्र देखा था। इसकी खूबसूरती उनके मन को भा गई और उन्होंने ठान लिया था कि वह इसे एक दिन जरूर देखेंगे। इसके बाद वह फ्रांस की एक कंपनी में नौकरी करने लगे। यहां से उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। पिछले आठ साल से वह दिल्ली में रहकर फ्रांस की एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। रविवार को अवकाश होने के कारण उन्होंने हस्तिनापुर का इको टूरिज्म देखना चाहा। एक कार लेकर वह हस्तिनापुर के लिए निकल पड़े और गूगल मैप के सहारे वह इस गांव तक पहुंच गए।
यहां उन्होंने मंदिर के पास गाड़ी खड़ी की। इसके बाद आसपास मोबाइल से फोटोग्राफी करने लगे। वहीं, ड्रोन जैसी संदिग्ध गतिविधियों के बीच विदेशी नागरिक को देखकर ग्रामीण उसके पीछे चल दिए। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने अपना पहचान कार्ड दिखाया। गुइलामे ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है और फ्रांस की वैओलिया कंपनी में दिल्ली में जॉब करता है। उसका कोई गलत इरादा नहीं है। बाद में पुलिस ने उसे जाने दिया।