फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   freedam fighter say slogens jai hastinapur

आभार मार्च में लगाए लोकतंत्र सेनानियों ने जय हस्तिनापुर के नारे

Sun, 16 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
freedam fighter  say slogens jai hastinapur
हस्तिनापुर में लोकतंत्र सेनानियों द्वारा निकाले गए आभार मार्च में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री ठ? - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के तत्वावधान में प्राचीन ऐतिहासिक नगरी के कायाकल्प के लिए पांडव टीले से आभार मार्च निकाला गया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर मार्च का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियाें ने जय हस्तिनापुर नामक अभियान चलाया हुआ है। सेनानी ऐतिहासिक नगरी के कायाकल्प के लिए यहां समय-समय पर कार्यक्रम कर रहे हैं। 26 जनवरी को भी कस्बे के लोगों के साथ सैकड़ों लोकतंत्र सेनानियों ने रघुनाथ महल पर ध्वजारोहण किया था। इसके बाद 1 फरवरी को आम बजट में हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने की घोषणा से लोगों में खुशी की लहर है। बजट से ऐतिहासिक नगरी के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए। उसी का आभार जताने के लिए शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों ने पांडव टीले पर मौजूद रघुनाथ महल, जयंती माता मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर से आभार मार्च निकाला। उन्होंने ‘जय हस्तिनापुर’ जय मोदी जय योगी के नारे लगाए। अभियान में नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार, सभासद व भाजपा कार्यकर्ता के साथ ऐतिहासिक स्थलों के अध्यक्ष, संस्थापक भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री, लोकतंत्र सेनानियों, चेयरमैन को जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
विज्ञापन

राजेश और पप्पू पाल को देखने के लिए लगी भीड़
लोकतंत्र सेनानियों के इस आभार मार्च में लखनऊ से दो ऐसे शख्स पहुंचे जो पूरी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। इसमें करीब साढ़े सात फीट लंबे राजेश सिंह पहलवान और साढ़े तीन फीट के पप्पू पाल शामिल हुए। राजेश पूर्व में यूपी कुमार भी रह चुके हैं और इस समय लखनऊ में कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वहीं पप्पू पाल ने बताया कि ऐतिहासिक नगरी को देखने की काफी समय से इच्छा थी, जो अब पूरी हुई। पप्पू पाल ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्म निरुहा द लीडर में भी काम कर चुके हैं। कई फिल्मों के ऑफर उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार पांडेश्वर, महादेव मंदिर के अध्यक्ष रमन गिरी महाराज मुकेश कुमार शांडिल्य सुनील पोसवाल, सोमनाथ पपनेजा, पं. सूर्यकांत शास्त्री रघुनाथ महल के भीष्म रमन स्वामी, सभासद वेद रमन, कर्ण मंदिर के महाराज शंकर देव जी महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, गौरव गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed