{"_id":"5d6adf1d8ebc3e93ae3f1c45","slug":"free-electricity-connections-are-being-distributed-in-rural-areas-meerut-news-mrt440989427","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क बांटे जा रहे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क बांटे जा रहे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क बांटे जा रहे बिजली कनेक्शन
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने शनिवार को मेरठ डिस्कॉम मुख्यालय पर सौभाग्य योजना की कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 2 अक्तूबर तक निशुल्क बिजली कनेक्शन जारी करने के कार्य को तत्काल शुरू करने के लिये निर्देश दिए। इस योजना में अब कोई नया पॉल या ट्रांसफार्मर नही लगाया जाएगा ओर न कोई नयी लाईन का निर्माण होगा।
प्रबंध निदेशक ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर समस्त इच्छुक ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएं। बिजली कनेक्शन के लिये बीपीएल उपभोक्ताओं को कुछ भी भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। अन्य उपभोक्ताओं से 500 रूपये, 50 रूपये की मासिक किस्तों में बिल में जोड़कर वसूले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी रोकने के लिए एबीसी केबिल डालने के कार्य की भी समीक्षा की गयी।
नवनियुक्त अवर अभियंताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
- पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि प्रोन्नत एवं नव नियुक्त अवर अभियंताओं की कार्य कुशलता एवं दक्षता को बढ़ाने के लिए 7 सितंबर से 24 नवंबर तक विद्युत प्रशिक्षण संस्थान निकट ऊर्जा भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी प्लेटफॉर्म है।