{"_id":"655675c1a467f4eb790f3754","slug":"fraud-report-filed-against-retired-employee-and-son-of-irrigation-department-meerut-news-c-72-1-smrt1021-8427-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी व पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी व पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और उनके पुत्र अभिषेक के खिलाफ गंगानगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम से आरोपों की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
मंगलपांडे नगर निवासी एडवोकेट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने डीएम से शिकायत की थी। जिसमें शीलकुंज कॉलोनी निवासी सुभाष सिंह और उनके बेटे अभिषेक पर रुड़की रोड पर ईशापुरम फेज-2 कॉलोनी में कृषि भूमि में कॉलोनी काटकर एक प्लॉट कई-कई लोगों को बेचने, सुभाष सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व भूउपयोग परिवर्तित किए बिना कृषि भूमि को आवासीय दर्शाकर महंगे दामों पर बेचने और स्टांप की चोरी करने समेत कई आरोप लगाए थे।
राज्य कर्मचारी नियमावली का भी आरोप
देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने आरोप लगाया था कि सुभाष सिंह ने सरकारी नौकरी में रहते हुए प्राॅपर्टी का धंधा कर राज्य कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन किया है। इससे अर्जित धन से शीलकुंज कॉलोनी में करीब 3 करोड़ रुपये की कोठी, उसमें विलासिता से पूर्ण करोड़ों रुपये के साजो-सामान व हथियार, लग्जरी गाड़ी व एक हजार गुना संपत्ति कमाई है।
विज्ञापन
इसके अलावा कसेरूखेड़ा निवासी नायब सूबेदार दिलावर सिंह, गंगानगर निवासी दीपक बंसल ने भी धोखाधड़ी की शिकायत डीएम से की थी। पीड़ितों में सहारनपुर, फरीदाबाद, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के लोग भी शामिल थे। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर से कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के आदेश दिए थे। गंगानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।