फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of two lakhs in the name of getting a job in the irrigation department

Meerut News: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Mon, 29 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs in the name of getting a job in the irrigation department
सहारनपुर, बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर गंदेवड़ निवासी दीपक कुमार ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर निवासी एक व्यक्ति पर सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आराेप लगाया है। लिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

दीपक का कहना है, कि आरोपी का उसके पिता रमेशचंद के पास आना जाना था। आरोपी ने उसके पिता से कहा, कि वह उसके बेटे को सिंचाई विभाग में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उन्हें दो से तीन लाख की रिश्वत देनी पड़ेगी। करीब डेढ़ साल पहले आरोपी ने उसके पिता से दो लाख रुपये उसे नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पिता से फोन पे व नकद ले लिए, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन

उसके पिता ने आरोपी पर दबाव डाला तो उसने लोकसभा चुनाव के बाद कम होने की बात कही, लेकिन चुनाव के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। आरोप है कि जब उसके पिता ने आरोपी से दी गई रकम वापस मांगने का दबाव बनाया तो वह अब धमकी दे रहा है, कि वह उनकी रकम वापस नहीं करेगा और उन्हें जान से मरवा देगा। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। उधर सीओ अभितेष सिंह का कहना है, कि पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed