फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of Rs 11 thousand in the name of marriage with a young man

युवक से शादी के नाम पर 11 हजार की धोखाधड़ी

Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 11 thousand in the name of marriage with a young man
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के युवक से शादी के नाम पर दो आरोपियों ने 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी राहुल ने सोमवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने छोटे भाई रोहित की शादी के लिए रिश्ते की तलाश में था। कुछ दिन पूर्व उसने एक समाचार पत्र में वैवाहिक विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। तब उसे कंकरखेड़ा बुलाया गया। राहुल अपने भाई व परिवार के साथ आठ अगस्त को कंकरखेड़ा सरधना रोड पर एक युवक के ऑफिस पर पहुंचा था। यहां मौजूद एक युवक से बात की और उसने युवती को बुलाकर भाई के रिश्ते के लिए दिखाया।
विज्ञापन

आरोपी ने शादी और रिश्ता कराने के नाम पर राहुल से 11 हजार रुपये ले लिए। ये रुपये ऑनलाइन दिए गए। आरोपियों ने कुछ दिन बाद उत्तराखंड आकर शादी करने का वादा किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। आरोपी है कि मैसेज करने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि आरोपी इस तरह से कई अन्य लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना चुके हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि थाना पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed