फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of lakhs of rupees in the guise of conducting online survey

मेरठ: ऑनलाइन सर्वे कराने की आड़ में लाखों रुपये की ठगी

Fri, 17 Feb 2023 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the guise of conducting online survey
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने ऑनलाइन सर्वे के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों शायला, सिद्धार्थ जैन और वीरन तनेजा के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। नौचंदी क्षेत्र के नंदन सिनेमा के पास रघुनंद उपवन के पास रहने वाले नवनीत नारायण सिंह त्यागी ने तहरीर में बताया कि टेलीग्राम एप पर शायला ने उनसे संपर्क किया। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया। इसके बाद नंबर सिद्धार्थ जैन को भेज दिया। उन्होंने टेलीग्राम पर संपर्क किया। एक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी, जिसमें एक ग्रुप में शामिल किया। इसके ग्रुप एडमिन वीरन तनेजा हैं। यह सभी टेलीग्राम के जरिये काम कर रहे हैं। पीड़ित को एप से जोड़ने के बाद 10 हजार रुपये खाते में देकर सर्वे का काम सौंपा गया। सर्वे के अनुसार उनके खाते में रुपये जमा होने लगे। इस दौरान उसके द्वारा 10 जनवरी तक 21.55 लाख का लेनदेन किया गया, लेकिन अब उन पर 24.87 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शायला, सिद्धार्थ जैन और वीरन तनेजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed