{"_id":"64f39e5be0219e324f0c9e17","slug":"fraud-of-70-lakhs-from-retired-officer-meerut-news-c-72-1-mrt1061-5477-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रिटायर्ड अधिकारी से 70 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रिटायर्ड अधिकारी से 70 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। एक रिटायर्ड अधिकारी से बाबा ज्वेलर्स व उसके दो सराफ साथियों ने सस्ता गोल्ड खरीदने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित ने शनिवार को 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी फेस दो निवासी रवि करन ने शनिवार को थाने पर तहरीर में बताया कि वह रिटायर्ड अधिकारी हैं। बाबा ज्वेलर्स के मालिक विनीत वालिया व दो अन्य सराफा कारोबारियों ने सस्ता गोल्ड दिलवाने के नाम पर पिछले एक साल में उनसे चार बार में 70 लाख रुपए ले लिए थे लेकिन गोल्ड नहीं मिलने पर पीड़ित ने पैसे लौटाने के लिए कहा। सराफ विनीत वालिया व उसके साथियों ने फर्जी चेक दिए। बैंक मैनेजर ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर होने की बात बताई तो पीड़ित ने सराफ विनीत वालिया से पैसे लौटाने की बात कही लेकिन सराफ व उसके साथियों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया और पीड़ित के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस विनीत वालिया व उसके दो सराफ साथियों सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी कर रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
इनसेट
- शहर के दो बड़े सराफ भी लपेटे में
रिटायर्ड अधिकारी ने विनीत वालिया सहित शहर के दो बड़े सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि विनीत के साथ दोनों सराफ उसके घर सस्ता गोल्ड दिलवाने के नाम पर पैसे लेने आए थे। विनीत ने दोनों सराफ के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से गोल्ड लिया था। चेक भी दोनों सराफ के नाम का ही लिया था। आरोप है कि दोनो सराफ ने विनीत वालिया का नाम लेकर पल्ला झाड़ लिया और पीड़ित के पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इनसेट
विनीत वालिया को भेजा जा चुका है जेलपुलिस ने 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सराफ विनीत वालिया को गिरफ्तार कर एक हफ्ते पूर्व जेल भेज दिया था। वहीं अन्य पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी सराफ के परिजनों व दुकान पर काम करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया था। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।