फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud from irs officer

Meerut News: रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से 586.23 डॉलर की धोखाधड़ी

Fri, 07 Aug 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
fraud from irs officer
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
- क्रेडिट कार्ड का डेटा चुराकर किराए पर कार्ड देने वाली विदेशी कंपनी को किया भुगतान
- मेरठ निवासी अफसर के मेरठ आने के दौरान हुई साइबर ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मुंबई में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त रह चुके रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी असित सिंह के क्रेडिट कार्ड से 586.23 अमेरिकी डॉलर की अवैध निकासी की गई है। उनकी शिकायत पर मेरठ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नोएडा के सेक्टर-44 निवासी और भारत सरकार में सचिव स्तर से सेवानिवृत्त अधिकारी असित सिंह किसी निजी काम से मेरठ आए हुए थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर 12:27 बजे उनके फोन पर उनके एचएसबीसी प्रीमियर क्रेडिट कार्ड से ''हर्ट्ज़ कार रेंटल'' पर 586.23 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किए जाने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया था। रिटायर्ड अधिकारी ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और कार्ड तथा उक्त लेनदेन पर रोक लगवा दी।
विज्ञापन


जिस कंपनी को किया भुगतान वह किराए पर देती है कार
जिस कंपनी के नाम पर यह अवैध भुगतान हुआ है। वह अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय कंपनी है। यह एयरपोर्ट आदि पर किराए पर कार उपलब्ध कराती है। यह कंपनी भारत के भी कई प्रमुख शहरों और हवाई अड्डों पर भी अपनी सेवाएं देती है। अंदेशा है कि साइबर ठगों ने अधिकारी के कार्ड की जानकारी चुराकर भारत या विदेश में इसी कंपनी की किसी सेवा का फर्जी तरीके से लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर साइबर थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और की धारा 66 डी और बीएनएस की धारा 318 ( 4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किस मोबाइल नंबर यह अकाउंट आदि के जरिये यह भुगतान किया गया है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed