फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud of 42 lacs in on the behalf partnership

फैक्ट्री में पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
fraud of 42 lacs in on the behalf partnership
फैक्टरी के नाम पर 42 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। पायदान की फैक्टरी में पार्टनर बनाने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल होने के बाद परतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे है, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
अंकित अग्रवाल पुत्र नरेश कुमार अग्रवाल निवासी 58 डी सूर्य पैलेस ब्रहमपुरी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया 25 सितंबर 19 को दोस्त समीर उर्फ शादाब घर पर आया था। समीर ने बताया था कि उसका दोस्त अदनान निवासी शाहजहां किठौर पायदान की फैक्टरी चलाता है। अंकित अग्रवाल समीर के साथ अदनान खान की फैक्टरी देखने के लिए गए था, जहां पर पायदान बनाने का काम होता है। अदनान की पार्टनरशिप में पहले से मूल निवासी कोटा राजस्थान के रवीश भडाना और उसकी पत्नी नेहा शर्मा निवासी शताब्दी नगर के साथ चल रही है।
विज्ञापन

अंकित अग्रवाल से इन लोगों ने कहा कि हमारे पास ज्यादा आर्डर आ रहे है, इनको हम पूरा नहीं कर पा रहे है। इसके लिए हमें आपकी पार्टनरशिप की जरूरत है, जिसमें 50 लाख रूपये की लागत लगनी है। 50 लाख रूपये की राशि सुनकर अंकित अग्रवाल ने पार्टनरशिप के लिए मना कर दिया। इसके बाद भी अदनान और रवीश के फोन पार्टनरशिप के लिए आते रहे और दबाव डालते रहें। जिसके बाद अंकित अग्रवाल ने अक्तूबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक 42 लाख रूपये की राशि कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद इन्होंने अंकित अग्रवाल को बिना बताए चोरी से मॉल बेचना शुरू कर दिया और कमाई का हिस्सा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित अग्रवाल का कहना है कि नेहा और रवीश पहले भी नोएडा में फ्राड कर चुके है। अंकित अग्रवाल जुलाई 2020 से लगातार पैसे मांग रहा है लेकिन आरोपी पैसे नहीं दे रहे है। एसएसपी के आदेश पर परतापुर पुलिस ने अदनान, नेहा, रवीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि अंकित अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed