फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud Committed Under the Pretext of Selling a House and Obtaining a Second Loan; FIR Registered

Meerut News: मकान बेचने और दूसरा लोन लेने के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Fraud Committed Under the Pretext of Selling a House and Obtaining a Second Loan; FIR Registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। शिवशक्ति नगर निवासी सचिन कुमार मित्तल ने मकान बेचने और फर्जी तरीके से दूसरा लोन लेने के नाम पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सचिन मित्तल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि कुछ साल पहले उन्होंने इंदिरानगर निवासी हितेश गर्ग और मुकेश से मकान ख़रीदा था। उस समय एक बैंक से लिए गए लोन को जमा कर एनओसी के दावे के साथ सौदा किया गया था और बैनामा भी दिया गया था।
विज्ञापन

सचिन के अनुसार वह तब हैरान रह गए जब कुछ माह पहले एक दूसरे बैंक की शाखा की टीम उनके यहां पहुंची और बेचे गए मकान पर लोन बकाया होने की बात कही। अब काफी समय से बैंक की टीम ऋण बकाया होने और उसका बैनामा बंधक होने की बात कहकर परेशान कर रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि विक्रेता ने धोखाधड़ी कर दूसरा लोन लिया है तो उसकी जांच कराई जाए। उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान ना किया जाए। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि प्राथमिक दर्ज जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed