फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud case filed against husband and daughter of former MLC Sarojini Agarwal

पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के पति व बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against husband and daughter of former MLC Sarojini Agarwal
मेरठ। दौराला थाने में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर भाजपा की पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के पति डाॅ. ओमप्रकाश व बेटी निमा अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी रितु सचदेवा का आरोप है कि समाजवादी आवसीय योजना में दो फ्लैट व तीन साल में पैसे दो गुना करने के नाम पर वर्ष 2015 में दस लाख रुपये की धोखाधड़ी की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल हस्तिनापुर रोड निवासी रितु सचदेवा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2015 में उनकी मुलाकात अनुराग गर्ग निवासी नेहरू नगर थाना सिविल लाइन से हुई थी। आरोपी ने अपने साथी अखिलेश चौहान निवासी गाजियाबाद और दयानंद अस्पताल के मालिक डॉ. ओमप्रकाश व उसकी बेटी निमा अग्रवाल निवासी जवाहर क्वार्टर लालकुर्ती से मुलाकात कराई थी। उस दौरान सरोजिनी अग्रवाल समाजवादी पार्टी में थीं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 2015 में लावड़ रोड पर समौली गांव के पास समाजवादी आवसीय योजना के तहत मकान व फ्लैट बनाने का काम शुरू हुआ था। आरोपी अनुराग व अखिलेश चौहान ने दो फ्लैट दिखाए थे। साथ ही दोनों आरोपियों ने पैसे को तीन साल में दोगुना होने की बात बताई थी। पीड़िता ने आरोपियों के कहने पर दोनों फ्लैट के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। पीड़िता ने आरोपियों से पैसे लौटाने के लिए कहा। मगर आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही पीड़िता को फ्लैट दिए। इस प्रकरण में पूर्व में भी थाना दौराला में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

-----
एक महीने पूर्व सीबीआई ने मारा था छापा
एक महीने पहले पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के खरखौदा में स्थित मेडिकल कॉलेज व घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान नौ घंटे से अधिक तक सीबीआई की टीम ने जांच पड़ताल की थी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed