फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four year old child dies in Meerut and protest against Naggar Nigam

'मौत' के नाले में समाया चार साल का मासूम, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Thu, 28 Feb 2019 09:35 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Feb 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Four year old child dies in Meerut and protest against Naggar Nigam
परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर का खूनी नाला गुरुवार को फिर एक मासूम की जिंदगी लील गया। मासूम अपनी मां के साथ बाजार में खरीददारी के लिए आया था। घटना के बाद लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। बाद में पुलिस को बिना सूचित किये शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन

 
जाकिर कॉलोनी निवासी इशाक मलिक के मकान में गुलशन अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह पुताई का काम करता है। गुरुवार सुबह वह काम पर निकल गया। दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी रेशमा अपने चार साल के मासूम बेटे सोनू को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए निकल गई। वह फतेहउल्लापुर रोड पर लक्खीपुरा के सामने एक दुकान पर वह खरीददारी करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान सोनू खेलता हुआ नाले में गिर गया। इस दौरान रेशमा की नजर पड़ी, तो सोनू गायब था। वह परेशान होकर उसे इधर-उधर तलाशने लगी। आसपास के लोग भी बच्चे को ढूंढने में जुट गए। मस्जिद से भी एलान करा दिया गया। लोग कांच के पुल तक मासूम को ढूंढ आये, लेकिन पता नहीं चल सका। करीब दो घंटे तक वह नहीं मिला, तो लोगों ने नाले में उसे तलाशना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पांच फीट गहरे नाले में बांस की मदद से बच्चे को तलाशा गया। 50 मीटर की दूरी पर मासूम को नाले से बरामद कर लिया गया। लोग उसे निकालकर डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत पर रेशमा बिलख-बिलखकर रोने लगी। परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में गुलशन भी आ गया। लोगों ने बच्चे की मौत के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। बाद में बिना पुलिस को सूचित किए परिजन शव को ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 

उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। परिजनों ने बताया कि सोनू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और सबका दुलारा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed