फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four wanted persons including a woman carrying a reward of 25,000 arrested

Meerut News: 25 हजार की इनामी महिला समेत चार वांछित गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 08:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Four wanted persons including a woman carrying a reward of 25,000 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये की इनामी महिला समेत चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने गोकशी के एक मामले में वांछित चल रही 45 वर्षीय रानी पत्नी इरशाद निवासी नगला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे उसकी बहन के घर से दबोचा। वह गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमें में वांछित चल रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें वसीम उर्फ काना, नईम उर्फ सब्बू और सलमान निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद सरधना शामिल हैं। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार थे और सभी आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed