{"_id":"6747895bdb999f64360d1455","slug":"four-trains-including-ambala-intercity-canceled-today-meerut-news-c-14-1-mrt1051-717880-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज अंबाला इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज अंबाला इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
मेरठ। सकौती स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर अंडरपास के निर्माण के चलते बुधवार को भी दो घंटे तक ब्लॉक रहा। दो घंटे तक ट्रेनें नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। जालंधर इंटरसिटी सुपर रद्द रही। मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्टन टेंपल को दिल्ली से वाया शामली को निकाला गया। यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर होकर नहीं चली। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार यानि आज भी पांच घंटे का ब्लॉक रहेगा।
सकौती फाटक पर अंडरपास बनाने का काम जारी है। बुधवार को भी दोपहर में दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। ब्लाॅक के कारण को ट्रेन संख्या 12903 गोल्डन टेंपल मेल गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर होकर नहीं जाएगी। इस ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन से वाया शाहदरा, शामली, टपरी से निकाला गया। उल्कल एक्सप्रेस भी नहीं आई। जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी सुपर लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी रद्द रही। यह ट्रेन शुक्रवार तक रद्द रहेगी। बृहस्पतिवार यानि आज ट्रेन संख्या 14522-14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी अप और डाउन में तथा ट्रेन संख्या 04460 और 04459 दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
डाउन में शालीमार चली
जम्मूतवी से बाड़मेर डाउन में ट्रेन संख्या 14662 शालीमार एक्सप्रेस फिर से चल गई है। पंजाब में ब्लॉक के कारण यह ट्रेन 15 से 26 नवंबर तक रद्द थी। इसके चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। जबकि बाड़मेर से जम्मूतवी तक चलने वाली अप ट्रेन संख्या 14661 शालीमार एक्सप्रेस 29 नवंबर तक रद्द चली रही है।
विज्ञापन
हुबली-हरिद्वार एक्सप्रेस 8 घंटे देर से आई
स्पेशल ट्रेन हुबली-हरिद्वार एक्सप्रेस बुधवार को आठ घंटे देर से आई। यह दिन के बजाए रात्रि में मेरठ पहुंची। यह ट्रेन लगातार देर से चल रही है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से चली रही थी।