फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four sued for fraud of 60 lakhs

60 लाख की धोखाधड़ी में चार पर मुकदमा

Tue, 12 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four sued for fraud of 60 lakhs
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा निवासी एक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने चार लोगों पर अपने भतीजे की पत्नी समेत आठ महिलाओं से स्कूल में नौकरी पक्की कराने के नाम पर 60 लाख रुपये धोखाधड़ी से लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये मांगने पर अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के दशमेश इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार हरकीरत सिंह निवासी सुभाषपुरी ने बताया कि रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी निवासी नीरज पुंडीर ने अपने को एक कॉलेज में प्राध्यापक बताया और शिक्षिकाओं को उनकी नौकरी पक्की करवाने की बात को लेकर उकसाने लगा। राजनैतिक प्रभाव दिखाने लगा तो वह भी उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

इस पर उसके भतीजे की पत्नी समेत मीनाक्षी गुप्ता से 5.50 लाख, शिखा चौधरी 5.50 लाख, पारूल से चार लाख, अलका शर्मा से 6.50 लाख, मनीषा कुमारी से 10 लाख, तरणप्रीत कौर से 9.50 लाख, अंजली रानी से 9.50 लाख और ममता देवी से 9.50 लाख रुपये नौकरी पक्की करवाने के नाम पर ले लिए। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नौकरी पक्की नहीं हो सकी, जिसके बाद सभी ने अपने पैसों के लिए तकादा शुरू कर दिया, परंतु वह टालता रहा। जब उन्होंने नीरज पर दबाव बनाया तो उसने सरदार गुरबचन सिंह ढिल्लो, प्रशांत मलिक, मनजीत सिंह कोछड़ के साथ मिलकर उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी और फर्जी ऑडियो व वीडियो के नाम पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने धोखाधड़ी से 60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed