{"_id":"6ab150dca8b03b70080d8dc6","slug":"four-students-selected-during-placement-drive-at-agricultural-university-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108817-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव चार छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव चार छात्रों का चयन
Mon, 21 Sep 2026 09:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को मैनकाइंड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एकदिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इसमें कृषि महाविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय और हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट के लिए विभिन्न महाविद्यालयों के 14 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें चार विद्यार्थियों का चयन किया गया।
निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ आरएस सेंगर ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को विकसित करना है। इस दौरान मैनकाइंड कंपनी के एरिया मैनेजर कपिल मनु, शिवम वालिया आदि मौजूद रहे।