फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four shooters from DM Public School qualify for the national competition

Meerut News: डीएम पब्लिक स्कूल के चार निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई

Wed, 28 Oct 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Four shooters from DM Public School qualify for the national competition
परी​क्षितगढ़ स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी  छात्र निशानेबाजों को सम्मानित करते हुए। परी​क्षि
परीक्षितगढ़। नगर के डीएम पब्लिक स्कूल के चार छात्र निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 23 अक्तूबर से चल रही है। निदेशक रविंद्र चौधरी ने बताया कि रियांश चौधरी मेरठ ने 400 में से 363 अंक प्राप्त किए। क्रिश त्यागी रहदरा ने 355 अंक हासिल किए। गगनदीप सिंह परीक्षितगढ़ ने 351 अंक और अमनप्रीत सिंह परीक्षितगढ़ ने 345 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी और प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर चारों खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed