फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four prisoners escaped from temporary jail, two arrested

अस्थाई जेल का दरवाजा तोड़कर चार बंदी फरार

Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four prisoners escaped from temporary jail, two arrested
बिजनौर अस्थाई जेल से फरार बंदी फरमान जो अभी तक नहीं पकड़ा गया। - फोटो : BIJNOR
अस्थायी जेल से चार बंदी फरार, दो को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नगर में बनाई गई अस्थायी जेल से बृहस्पतिवार सुबह चार बंदी फरार हो गए। फरार हुए बंदियों में से दो को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन दो हाथ नहीं आए। जिले भर में नाकाबंदी कर फरार बंदियों की तलाश की गई। फरार दोनों बंदियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

कोविड 19 के तहत अप्रैल माह में इंदिरा बाल भवन के शेल्टर होम में अस्थायी जेल बनाई गई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नाश्ते के लिए सभी बंदियों को नीचे बुलाया गया था। कोतवाली देहात की रजा कॉलोनी निवासी बंदी फरमान, बढ़ापुर थाने के गांव जमालपुर ढिकला निवासी कुलवीर उर्फ पंकज, कोतवाली देहात थाने के गांव दौलताबाद निवासी संजू व नगीना देहात थाने के गांव सूजापुर टांडा माईदास निवासी अक्षय उर्फ गोलू नाश्ता करने के लिए अन्य बंदियों के साथ नीचे नहीं आकर भवन की ऊपरी मंजिल के जीने का दरवाजा तोड़कर तीसरी मंजिल पर जा चढ़े। जेल से सटे पेड़ के सहारे ये चारों बंदी नीचे उतरकर फरार हो गए। एक बंदी संजू को भागते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने दबोच लिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस की चार टीम बनाकर फरार बंदियों की तलाश में लगाई गई हैं।फरार अक्षय उर्फ गोलू को नगीना देहात क्षेत्र से दबोच लिया गया। दो फरार बंदी कुलवीर उर्फ पंकज व फरमान पुलिस के हाथ नहीं आए।

बिजनौर अस्थाई जेल से फरार बंदी जो अभी तक नहीं पकड़ा गया।

बिजनौर अस्थाई जेल से फरार बंदी जो अभी तक नहीं पकड़ा गया।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर अस्थाई जेल से फरार बंदी अक्षय पकड़ा गया नगीना से।

बिजनौर अस्थाई जेल से फरार बंदी अक्षय पकड़ा गया नगीना से।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed