फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काल बना रविवार: चार लोगों की तड़पकर गई जानें, चीखें तक न सुन सका कोई, चंद मिनटों में जलकर राख हुई कार

Mon, 03 Jun 2024 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Four people burnt alive, no one could even hear their screams, all were Ghaziabad residents
चलती कार में जिंदा जल गए चार लोग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जानी क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सेंट्रो कार में आग लगने से चार जिंदगियां कंकाल बन गईं। यह भयावह मंजर जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। आग बुझाने वाले फायर कर्मी ने फोन पर अपने सीनियर से कहा कि सर किसी को बचा नहीं पाए। सब जल गए... यह कहते हुए उनका गला भर आया और वह फिर कुछ बोल न पाए। 



कार गंगनहर पटरी की बजाय विपरीत दिशा में खड़ी मिली। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार को दूसरी साइड में ले जाकर उतरने का प्रयास किया होगा। लेकिन दरवाजे नहीं खुलने की वजह से सभी लोग तड़प-तड़पकर जिंदा जल गए।

Four people burnt alive, no one could even hear their screams, all were Ghaziabad residents
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है। आग बुझाने वाले फायर कर्मियों ने जब चारों लोगों के कंकाल देखे तो वह अवाक रह गए। उन्होंने बताया कि जब वे माैके पर पहुंचे थे तो आग पूरी गाड़ी ने पकड़ ली थी। काफी समय में आग पर काबू पाया गया। 

कार में आग की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई यही कह रहा था कि कैसे बीती होगी इन लोगों पर। बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। लोगों के पहुंचने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को वाहनों को रोकना पड़ा।  

Four people burnt alive, no one could even hear their screams, all were Ghaziabad residents
माैके पर मिली बाइक - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
कार से 50 गज दूर एक होंडा बाइक पुलिस को सड़क किनारे पड़ी मिली है। कुछ लोगों का कहना है कि एक बाइक सवार ने आग लगने के बाद शीशा तोड़ने की कोशिश की थी, जैसे ही उसने शीशा तोड़ा तो आग और भड़क उठी। माना जा रहा है कि वह युवक भी आग में बुरी तरह झुलस गया। हालांकि इस बात की अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

ऐसा भी हो सकता है कि कार और बाइक की टक्कर हुई हो इसके बाद आग लगी हो। हालांकि किसी ने भी हादसे को देखा नहीं है। बाइक के नंबर यूपी 14ईएच5035 के आधार पर वह गाजियाबाद के निस्तौली निवासी विपुल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि उसने यह बाइक किसी खानपुर के अंकुर को दे रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four people burnt alive, no one could even hear their screams, all were Ghaziabad residents
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार में आग लगने के कुछ हादसे 
14 अप्रैल 2024 : राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास कार में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई थी। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले के बेटे हार्दिक, उनकी माता मंजू, पत्नी स्वाति और दो बेटियों की मौत हो गई थी। हार्दिक की मौसी नीलम और उनके बेटे आशुतोष की भी मौत हो गई थी। मृतक ब्रह्मपुरी के शारदा रोड स्थित शिव शंकरपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
Four people burnt alive, no one could even hear their screams, all were Ghaziabad residents
19 मई 2024 : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार में आग लग गई थी। कार चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी। 
18 मई 2024 : गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे एक चलती कार में आग लग गई थी। चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। 
17 नवंबर 2023 : मोदीपुरम के एक सीएनजी पंप के पास कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इस दौरान कार अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। 
22 जून 2023 : माल रोड पर चलती कार में आग लग गई थी। चालक ने आनन-फानन में उतरकर अपनी जान बचाई थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed