मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाई गई तो कार के अंदर का दृश्य देख अधिकारी भी सन्न रह गए। कार में चार लोगों के शव नजर आए जो जलकर कंकाल बन चुके थे। दो आगे वाली सीट पर तो दो पिछली सीट पर पड़े थे। हादसे को जिसने भी देखा उसी की रूह कांप गई। सोमवार सुबह तक सभी मृतकों की पहचान हो गई है।
2 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की सोमवार सुबह तक पहचान कर ली गई है। मृतकों में ललित (20) पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी-241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। रजनी(40) पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त, राधा(29) पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, गौतम बुद्ध नगर, कविता (50) पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबड़ा, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद शामिल हैं।
3 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कार गंगनहर पटरी की बजाय विपरीत दिशा में खड़ी मिली। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार को दूसरी साइड में ले जाकर उतरने का प्रयास किया होगा। लेकिन दरवाजे नहीं खुलने की वजह से सभी लोग तड़प-तड़पकर जिंदा जल गए। कार सवार लोगों को इतना भी वक्त नहीं मिला कि वे इमरजेंसी किट का इस्तेमाल कर कार के शीशे तोड़कर अपनी जान बचा पाते।
4 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कार में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है। आग बुझाने वाले फायर कर्मियों ने जब चारों लोगों के कंकाल देखे तो वह अवाक रह गए। उन्होंने बताया कि जब वे माैके पर पहुंचे थे तो आग पूरी गाड़ी ने पकड़ ली थी। काफी समय में आग पर काबू पाया गया।
5 of 6
सेंट्रो कार हादसा मेरठ
- फोटो : amarujala
कार में आग की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई यही कह रहा था कि कैसे बीती होगी इन लोगों पर। बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। लोगों के पहुंचने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को वाहनों को रोकना पड़ा।