फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: four patient found of black fungus

कोरोना: यहां ब्लैक फंगस के तीन मरीजों की मौत, चार मिले नए केस, ऐसा है जिले का हाल

Tue, 01 Jun 2021 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 05:13 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में ब्लैक फंगस का खतरा थम नहीं रहा है। हर रोज यहां नए मरीज मिल रहे हैं। यहां फिर से चार नए मरीज मिले हैं और तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut News: four patient found of black fungus
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के चार और नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 204 पहुंच गई है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में 199 मरीज दर्ज हैं। पांच मरीज निजी क्लिनिक पर आए हैं, जो अभी रिकॉर्ड में नहीं हैं। सोमवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मेडिकल और एक की मौत आनंद अस्पताल में हुई है। सोमवार को जिले में आठ मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 66 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि अब जिले में 116 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल में 90 मरीजों का इलाज चल रहा है। 39 मरीज कोविड पॉजिटिव और 51 निगेटिव हैं। इनमें से 10 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के 14 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन


कोरोना के 84 मरीज मिले, पांच की मौत
मेरठ में कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है। सोमवार को कोरोना के 84 नए मरीज मिले हैं, जबकि पांच की मौत हो गई। सोमवार को 7049 सैंपलों की जांच हुई। अब 2344 सक्रिय मामले हैं। अब तक 65324 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 774 लोगों की मौत दिखा रहा है। सोमवार को 272 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 54578 की छुट्टी हो चुकी है। लाल लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में कोविड 19 रोग से ग्रसित कुल 66 मरीज भर्ती हैं। पांच नए मरीज भर्ती हुए और नौ मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में भी कोरोना कम होने लगा है। सोमवार को 3056 लोगों की जांच की गई। 30 कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें चार को एंटीजन में और 26 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। अब देहात में 681 मामले सक्रिय हैं। 204 को मेडिकल किट बांटी गई। यहां ऐसे 238 गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं। वहीं 340 गांव ऐसे हैं जहां कोरोना मरीज नहीं हैं। 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए, तब से कोरोना के मरीज काफी बढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed