फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four online fraudsters arrested

Meerut News: ऑनलाइन ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Four online fraudsters arrested
जानीखुर्द। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ऑनलाइन ठगी के 32 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

ताज मोहम्मद पुत्र वकील निवासी गांव रोशनगढ थाना बालैनी जिला बागपत को बुलाकर दो दिन पूर्व अज्ञात व्यक्तियों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से जानी थाना क्षेत्र के बाफर रजवाहे के पास 34,749.74 डॉलर ( करीब 32 लाख रुपये ) की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। घटना की रिपोर्ट अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने घटना की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने अल्तमस पुत्र शहीद अहमद निवासी गांव जानी बुजुर्ग थाना जानी, आशीष पुत्र ऋषिपाल निवासी अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर, नदीम पुत्र सरदार मोहम्मद निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगानगर और मोहम्मद पुत्र मोबीन अली निवासी कसेरू बक्सर मवाना रोड थाना गंगानगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने अपना अपराध करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी किए गए रुपये भी बरामद कर उनके बैंक खाते बंद करवा दिए हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। शुरुआत में आरोपियों ने मुनाफा दिखाकर पीड़ित को झांसा दिया गया। इसके बाद उससे ठगी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed