{"_id":"671d4d1b6b0c5031c00dbfa6","slug":"four-new-cases-of-dengue-found-in-the-district-meerut-news-c-27-1-smrt1006-134483-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में डेंगू के चार नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में डेंगू के चार नए केस मिले
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
10 मरीज मिल चुके हैं इस साल डेंगू के जिले में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में डेंगू मरीज धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। अब फिर चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।
जिले में इस माह से डेंगू के मरीज मिलने शुरू हुए हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अभी डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। शहर के मोहल्ला भाटान निवासी 16 वर्षीय किशोर, बुखारा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, तालमपुर कुमराला निवासी 45 वर्षीय युवक और किरतपुर के गांव हुसैनपुर निवासी छह वर्षीय बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया। सहायक मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मरीजों के परिवार में कोई भी बुखार का रोगी नहीं मिला है। मरीजों की भी तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
-सिर दर्द होना
-मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द
-जी मिचलाना, उल्टी होना
-आंखों के पीछे दर्द होना
-ग्रंथियों में सूजन
-त्वचा पर लाल चकत्ते होना
-- --
ऐसे करें बचाव
-मच्छरदानी का प्रयोग करें
-पानी ढककर रखें
-घर के आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें
-ताजा एवं स्वच्छ भोजन खाएं
-बुखार के लक्षण दिखाई देने पर हल्का गुनगुना पानी पीएं
-बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
-- --
डेंगू ग्रसित सभी मरीजों के घरों के आसपास फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। मरीजों की तबीयत में भी सुधार है। अभी मच्छरों से बचाव करें। - मंजूषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर