फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four NCC cadets received rank promotions.

Meerut News: चार एनसीसी कैडेट्स को मिला रैंक प्रमोशन

Thu, 24 Sep 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Four NCC cadets received rank promotions.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवा को एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रधानाचार्य और एनसीसी अधिकारी ने रैंक लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान कैडेट्स को देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में कैडेट शिवम शर्मा को सार्जेंट, प्रीत कुमार को कॉरपोरल तथा कार्तिक और यश कर्दम को लांस कॉरपोरल की रैंक प्रदान की गई। एनसीसी अधिकारी डॉ. विजयपाल सांवरिया ने कहा कि कैडेट्स को रैंक देने का उद्देश्य उनमें नई जिम्मेदारी और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना है। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने कैडेट्स को देशसेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। 72 यूपी बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वंदना ग्रोवर और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ऑनरेरी कैप्टन पंकज राठी, लेफ्टिनेंट सुधीर कुमार, संजीव कुमार, नरेंद्र शर्मा और राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed