{"_id":"61ce14b089810c5a7c5ec9e8","slug":"four-miscreants-robbed-two-cars-from-karnaval-and-parikshitgarh-in-six-hours-threw-the-drivers-in-the-fields-mawana-news-mrt571296667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बदमाशों का कहर: छह घंटे में लूटीं दो कार, चालकों के हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बदमाशों का कहर: छह घंटे में लूटीं दो कार, चालकों के हाथ-पैर बांधकर खेतों में फेंका
Fri, 31 Dec 2021 03:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 03:02 PM IST
सार
मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने छह घंटे में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले वैगनआर और फिर स्विफ्ट कार लूटी। बदमाशों ने दोनों कार के चालकों के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
लूटी गई कार का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली से किराये पर ली वैगनआर कार बदमाशों ने करनावल के पास लूट ली। चालक को बंधक बनाकर खेत में फेंका और परीक्षितगढ़ में वैगनआर छोड़कर एक स्विफ्ट कार लूट ली। छह घंटे के अंदर कार लूट की दो वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने के गांव तावली निवासी जब्बार ने बताया कि वह वैगनआर कार किराये पर चलाता है। बुधवार शाम पांच बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से तीन युवक उसकी कार में मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के लिए सवार हुए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से इन युवकों ने अपने दोस्त को भी कार में बैठा लिया। करनावल कस्बे के पास रात में करीब 12 बजे चारों युवकों ने चालक को पिस्टल दिखाई और हाथ-पैर बांध मुंह में टेप लगाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। चारों बदमाश चालक से कार, एक हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर जब्बार ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने जब्बार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया लेकिन, बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुवार सुबह करीब छह बजे इन बदमाशों ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र में खानपुर मोड़ के पास समसपुर निवासी अनुज गिरि की स्विफ्ट कार लूट ली। बदमाशों ने अनुज को भी बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया और उससे तीन हजार रुपये और स्विफ्ट कार लूटकर भाग गए। बदमाशों ने वैगनआर यहीं छोड़ दी। पुलिस ने अनुज का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर देहात ने थाने पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली और शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: रिहर्सल करने हेलीकॉक्टर से पहुंचे सुरक्षाकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
जल्द होगी गिरफ्तारी
मामले के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात
यह भी पढ़ें: सीने पर बरसाईं गोलियां: मुतल्लिब की हत्या के बाद खुले शोएब के बड़े राज, करता रहा वारदात, सोती रही पुलिस, तस्वीरें