फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four miscreants arrested in an encounter, one injured by a police bullet

मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, पुलिस की गोली से एक घायल

Sun, 30 May 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested in an encounter, one injured by a police bullet
मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, पुलिस की गोली से एक घायल
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी की टीम की शुक्रवार देर रात अटेरना गंगनहर पुल के पास कांवड़ मार्ग पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी। घायल बदमाश सहित चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इनके दो साथी फरार बताए गए हैं। इन पर सरधना और कंकरखेड़ा क्षेत्र में लूट, नकबजनी सहित 12 से अधिक केस दर्ज हैं।

शुक्रवार रात सलावा चौकी प्रभारी नरेंद्र चेकिंग कर रहे थे, जबकि अटेरना गंगनहर पुल पर सरधना थाना प्रभारी बृजेश कुमार एसओजी टीम के साथ थे। रात करीब 12.40 बजे नानू पुल की ओर से दो बाइकों पर सवार युवक दिखे। उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान जवाहर नगर कंकरखेड़ा निवासी मोहित जाटव के पैर में पुलिस की गोली लगी। इसके अलावा आयुष उर्फ तोफा उर्फ हनुमान निवासी मुल्तान नगर थाना टीपीनगर, सुजीत उर्फ सुरजीत जाटव निवासी पावली खुर्द थाना कंकरखेडा और रोहित निवासी जवाहर नगर थाना कंकरखेडा को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश अलग-अलग बाइक पर भाग निकले। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, एक चाकू व लूट की 1500 रुपये की नकदी बरामद की। एक माह पूर्व कंकरखेडा निवासी स्कूटी सवार दो युवकों से 17 हजार रुपये लूटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed