{"_id":"69d13ccdc7128b742b035682","slug":"four-members-of-bike-theft-gang-arrested-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112006-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार चोर। (मवाना)
- चोरी की गई चार बाइकें आरोपियों से की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना मवाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चार बाइकों को बरामद करने का दावा किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि नहर पुल पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी की एक बाइक पर आ रहे हैं। कुछ देर बाद बिना नंबर की एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस के नजदीक पहुंचते ही तीनों संदिग्धों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। उक्त पकड़े गए तीनों ने अपने नाम दीपक उर्फ डीडी, सलमान निवासी बक्सर गंगानगर और तीसरा मुनीष उर्फ मनीष निवासी सूर्या विहार सिखेड़ा मार्ग गंगानगर बताया।
तलाशी में दीपक से तमंचा, एक कारतूस व 2700 रुपये, सलमान से 950 रुपये व मुनीष से 1120 रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की गई बाइकों को बेचकर अपना खर्च चलाते थे। आरोपियों के पास से मिली बाइक के संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज होना पाया गया। आरोपियों की निशानदेही पर नहर पुल के पास आम के बाग से दो बाइक बरामद की गई। जिनको आरोपियों ने परतापुर से चोरी करना स्वीकार किया है। वहीं उक्त बाइकों को आकाश निवासी ओल्ड मोहनपुरी सिविल लाइन को बेचना बताया। बाद में आकाश पहुंचा तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से मिली बाइक को गौतमबुद्ध नगर से चोरी करना बताया गया है। चारों आरोपियों काे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।