फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four killed, seven injured including woman in separate cases

अलग-अलग मामलों में महिला सहित चार की मौत, सात घायल

Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
four killed, seven injured including woman in separate cases
मवाना में महिला मोहसिना की मौत की जानकारी मिलने पर घटना की जानकारी लेने पहुंची पुलिस। - फोटो : MAWANA
अलग-अलग मामलों में महिला सहित चार की मौत, सात घायल
विज्ञापन

बहसूमा। बाईपास स्थित तिगरी के पास सोमवार सुबह मिक्सर मशीन जुगाड़ टायर फटने से पलट गया। जुगाड़ में बैठे करीब एक दर्जन युवकों में से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार केदौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी एक दर्जन युवक रोड़ी डस्ट मिक्सर मशीन जुगाड़ पर सवार होकर मवाना क्षेत्र में लिंटर डालने जा रहे थे। बाईपास स्थित मवाना थाना क्षेत्र के गांव तिगरी के पास अचानक जुगाड़ का अगला टायर फट गया। जिससे जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसे में 22 वर्षीय इंद्र पुत्र बिदरू मिक्सर मशीन के नीचे बुरी तरह दब गया। किसानों ने मिक्सर मशीन को सीधा कर इंद्र को बाहर निकाला। घायल को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान इंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में जुगाड़ चालक दीपक पुत्र शीशराम, सुक्खे पुत्र चंद्र, सर्वेश पुत्र रामनिवास, रिंकु पुत्र टोनी, इंद्रपाल पुत्र सुखबीर व गुड्डू आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

--------------------------
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
मवाना। मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित महादेव मंदिर के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी सचिन व टिंकू बाइक से मवाना आए हुए थे। सोमवार देर शाम गांव को लौट रहे थे। मेरठ-पौड़ी हाइवे पर महादेव मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनाें को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने घायलाें के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
----------
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मवाना। फलावदा रोड नाले के पास स्थित घर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मवाना निवासी 35 वर्षीय मोहसिना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व अबरार से हुई थी। मां नईमा ने बताया कि उन्होंने बेटी मोहसिना के नाम दो प्लॉट किए हुए थे। पति अबरार उस पर प्लॉट बेचने का दबाव बनाता था। परिजनों का आरोप है कि रविवार रात अबरार ने मोहसिना की हत्या कर दी और गुपचुप तरीके से शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए ले जाया जा रहा था। जानकारी पर पहुंचे मोहसिना के परिजनों ने हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की माने तो मोहसिना के चेहरे व हाथ में चोट के निशान है। परिजनों के हत्या के आरोप पर पुलिस ने अबरार को हिरासत में ले लिया। अबरार की माने तो वह रविवार देर रात घर से बाहर था। सुबह पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मोहसिना का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

--------
शराब पीने से रोका तो कर ली आत्महत्या
लावड़। बिसौला गांव में सोमवार को एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर तालाब के पास पेड़ से फांसी लगा ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
बिसौला गांव निवासी देवेंद्र मजदूरी करता है उसकी चार बेटी व एक बेटा है। देवेंद्र के मुताबिक सोमवार को उसने 22 वर्षीय पुत्र मांगेराम को शराब पीने से मना किया, जिस पर वह अपनी मां व अन्य परिजनों से झगड़ा कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। परिजनों ने उससे रस्सी छीन ली। बताया कि उसके बाद वह घर से चला गया। कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब के पास स्थित पेड़ से मांगेराम द्वारा फांसी लगाने की जानकारी उन्हें दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए तैयारी करने लगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इंचौली थाना प्रभारी वरुण शर्मा के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

बिसौला गांव में मांगे के आत्महत्या कर  लेने के बाद शव के पास विलाप करते परिजन।

बिसौला गांव में मांगे के आत्महत्या कर लेने के बाद शव के पास विलाप करते परिजन।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed