फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four employees of the finance company constituted Rs 11.66 lakh

Meerut News: फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों ने किया 11.66 लाख का गठन

Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four employees of the finance company constituted Rs 11.66 lakh
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक ने अपनी ही कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ किस्त के 11 लाख 66 हजार रुपये का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किठौर थाने पर शाखा प्रंबधक कल्लू राम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कंपनी गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को लोन देने तथा साप्ताहिक किस्तों रकम वापस लेने का काम करती है। कंपनी में काफी कर्मचारी साप्ताहिक किस्त एकत्र करने का काम करते हैं। आरोप है कि कंपनी में तैनात बुलंदशहर जनपद के कस्बा औरंगाबाद निवासी महेश कुमार, राेहटा निवासी विशाल, अलीपुर स्याना निवासी गजेन्द्र, सौरव निवासी रमाला बागपत काम करते हैं। सभी महिलाओं से साप्ताहिक किस्त एकत्र करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि महेश ने 2,99,697, विशाल ने 5,51,748, गजेंद्र ने 2,98,708 तथा सौरव ने 1,58, 869 रुपये किस्त के एकत्र कर कंपनी में जमा नहीं किए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब इस संबंध में जानकारी की तो उन्होंने रुपये खर्च करने की बात कही। इसके बाद आरोपी कंपनी छोड़ कर चले गए। आरोप है कि जब चारों कर्मचारियों से धनराशि जमा करने की बात की तो उन्होंने रुपये जमा करने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही कर्मचारियों से ऑफिस से उक्त धनराशि से संबंधित दस्तावेज भी गुम कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला दो सप्ताह पुराना है, एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed