फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four criminals who robbed a businessman's servant were arrested in an encounter.

Meerut News: व्यापारी के नौकर से लूट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 23 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Four criminals who robbed a businessman's servant were arrested in an encounter.
पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश घायल यश सैनी। (स्त्रोत पुलिस) परीक्षितगढ
एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, पूठी नहर नासिरपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़
विज्ञापन

लूटी गई स्कूटी और लाख की नकदी बरामद
दो बाइक, तमंचा और कारतूस भी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। छह दिन पूर्व व्यापारी के नौकर से हुई स्कूटी और डेढ लाख लूटने वाले बदमाशों की शनिवार की रात पूठी नहर नासिरपुर मार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध हथियार , स्कूटी व एक लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष सुदीश सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना मिली व्यापारी लख्मी चंद के नौकर शेर मोहम्मद से लूट में शामिल बदमाश पूठी नहर नासिरपुर मार्ग की तरफ आने वाले हैं। परीक्षितगढ़ पुलिस व स्वॉट टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की तो दो बाइक और एक स्कूटी सवार चार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी यश सैनी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने मौके से 315 बोर का तंमचा, एक खोखा, एककारतूस, लूटी गई स्कूटी, दो बाइक और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम यश सैनी निवासी संजय विहार कॉलोनी थाना भावनपुर, विपिन ग्राम भटीपुरा , ललित निवासी भटीपुरा थाना किठौर और विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम लूंब थाना छपरोली बागपत हाल निवासी भावनपुर बताया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। घायल बदमाश यश सैनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed