फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four criminals involved in robbery with agent arrested after encounter

एजेंट से लूटपाट के चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Four criminals involved in robbery with agent arrested after encounter
भावनपुर पुलिस ने कमीश्न ऐजेंट से लूट का खुलासा करते हुए ​आरोपियें को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल, सात अगस्त को स्याल
विज्ञापन

-पंचगांव पट्टी अमर सिंह मार्ग पर हुई थी वारदात

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल से पंचगांव पट्टी अमर सिंह जा रहे फ्यूजन कंपनी के कमीशन ऐजेंट बुलंदशहर के बढ़ला निवासी दीपक और उनके दोस्त अरुण निवासी गांव दादरी थाना दौराला से सात अगस्त को लूटपाट हुई थी। बाइक सवार चार बदमाश उनसे तमंचे के बल पर 64 हजार रुपये और दो मोबाइल आदि लूटकर ले गए थे। पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
शनिवार देर रात किनानगर हाईवे पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को देखकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस को देखकर भाग रहे तीन बदमाशों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार चारों बदमाशों की पहचान रिंकू निवासी गांव भटीपुरा, अभिषेक उर्फ अभि निवासी गांव अम्बेडा सहानी थाना किठौर, शोभित राजपूत निवासी गांव मऊखास थाना मुण्डली, आकाश उपाध्याय निवासी भटीपुरा थाना किठौर के रूप में हुई। रिंकू मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों से 14 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुखबिरी करने वाले जिशान और नाजिम भी दबोचे
पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि मुंडाली थाना के गांव मऊखास निवासी जिशान और नाजिम ने अपने चारों साथियों को ऐजेंट के पास पैसे होने की जानकारी की थी। उन्होंने बताया कि ऐजेंट दीपक गांव से पैसे लेकर स्याल जा रहे हैं। पुलिस ने लूट की साजिश करने वाले नाजिम और जिशान को उनके घर से दबोचते हुए कार्यवाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed