फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four Charan Singh will give information about agricultural laws on Jayanti

चौ. चरण सिंह जयंती पर कृषि कानूनों की जानकारी देंगे

Tue, 22 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four Charan Singh will give information about agricultural laws on Jayanti
मेरठ। शासन से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती उत्साह से मनाने का आदेश मिला है। हालांकि उनकी जयंती पर कार्यक्रम होते रहे हैं। कोरोना काल में कार्यक्रम आयोजन को लेकर आए आदेश के पीछे वजह किसान आंदोलन मानी जा रही है। जिससे कार्यक्रम के जरिए सरकार के किसान हित में होने का संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा के आदेश अनुसार जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम होने हैं। जिला मुख्यालय पर किसान संगोष्ठी, कृषि प्रदर्शनी के साथ खेती किसानी से जुड़े विभाग सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, दुग्ध विकास, रेशम विभाग, गन्ना विभाग कार्यक्रम करेंगे। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद के प्रगतिशील किसान मौजूद रहेंगे। कई किसान सम्मानित किए जाएंगे। संगोष्ठी में कृषि संबंधी जानकारी के साथ सरकार की योजनाओं और कृषि कानूनों के बारे में बताया जाएगा। इस आयोजन के लिए जिलाधिकारी स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह या बृहस्पति भवन में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर संगोष्ठी आज
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल कैंप कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसमें चौधरी चरण सिंह के 119वें जन्मदिन को उनकी विचारधारा के रूप प्रस्तुत किया जाएगा। 23 दिसंबर की सुबह साढ़े 10 बजे कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed