{"_id":"6ad607a64fdbf8df7f0d450a","slug":"four-bighas-of-sugarcane-crop-reduced-to-ashes-by-fire-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105650-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आग से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आग से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख
विज्ञापन
बस्तौरा नारंग में आग लगने से जली गन्ने की फसल स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गांव के जंगल के पास सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से किसान की चार बीघा गन्ने की तैयार फसल जल गई। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
बस्तौरा नारंग गांव के मोहल्ला पहाड़पुर निवासी हरगुन उर्फ कालू सिंह ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर वन क्षेत्र के पास उनकी 10 बीघा जमीन में गन्ने की फसल खड़ी थी। सोमवार दोपहर अचानक जंगल की ओर से आग उठती दिखाई दी। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में उनके खेत को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीणों और आसपास के किसानों को घटना की जानकारी मिली, तब तक आग फसल के बड़े हिस्से तक पहुंच चुकी थी।
ग्रामीणों और किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर और हेरो की मदद से खेत के बीच जोताई कर खाली स्थान बनाया गया, जिससे आग को आगे बढ़ने से रोकने में मदद मिली। किसान के अनुसार, आग में करीब चार बीघा गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह जल गई। इससे उन्हें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच कराने की मांग की।
वन विभाग को नहीं मिली आग की सूचना
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वन क्षेत्र में आग लगने की उनके पास कोई सूचना नहीं है। वन क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।