फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four arrested with two stolen bikes

Meerut News: चोरी की दो बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with two stolen bikes
मवाना। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग शादी समारोह में से बाइकों को चोरी कर बेच देते थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने पुलिस के साथ तौफीक, उमर, शकील निवासी गांव महल थाना इंचौली और सोनू निवासी मवाना खुर्द थाना मवाना को पहाड़पुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। चारों के कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शादी समारोह में से वह बाइकों को चोरी करते थे और बेच देते थे। तौफीक व उमर ने बताया कि 8 अप्रैल को प्रीतनगर व तिगरी से एक-एक बाइक चोरी की थी। जिनकी प्राथमिकी थाने में दर्ज है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बेचकर मिले 3900 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों काे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed