फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four arrested for firing indiscriminately while Baddo henchman was on bail

UP: बद्दो के गुर्गे की जमानत पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले चार दबोचे, आधी रात को काॅलोनी में फैलाई थी दहशत

Mon, 03 Jun 2024 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2024 12:39 PM IST
सार

टीपी नगर की गुप्ता कॉलोनी में आठ जून 2023 की सुबह महिला अधिवक्ता डॉ. अंजलि गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सागर उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आया तो जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Four arrested for firing indiscriminately while Baddo henchman was on bail
बदन सिंह बद्दो दाएं, गिरफ्तार आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के गुर्गे की जमानत पर फायरिंग कर बेरीपुरा कॉलोनी में जश्न मनाने वाले चार आरोपियों को टीपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्य आरोपी सागर उर्फ गोल्डी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


टीपी नगर की गुप्ता कॉलोनी में आठ जून 2023 की सुबह महिला अधिवक्ता डॉ. अंजलि गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सुरेश भाटी निवासी टीपीनगर, ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता शर्मा के पति नीरज निवासी प्रताप विहार, शालू बेकरी के मालिक यशपाल निवासी प्रेम विहार माधवपुरम, शूटर अनुज उर्फ मन्हर  निवासी गांव लिसाड़ी, रोहित उर्फ काकुल निवासी बेरीपुरा और तमंचा उपलब्ध कराने वाले सागर उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन

सुरेश भाटी, यशपाल और नीरज जेल से पहले ही छूट गए थे। शनिवार को बदन सिंह बद्दो का गुर्गा गोल्डी जेल पर जमानत पर बाहर आया था। वह अपने साथियों के साथ बेरीपुरा में जश्न मना रहा था। शराब के नशे में इन लोगों ने हवाई फायरिंग की।

इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन पर सीधे गोली चला दी। कई लोग गोली लगने से बाल-बाल बचे। फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने घरों में छिपकर जान बचाई। आरोपी घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों की दो बाइक और एक स्कूटी और 7.65 एमएम कारतूस का खोखा मिला। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने जानलेवा हमले, बलवा, मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अब मामले में बेरीपुरा निवासी रितिक उर्फ लड्डू पुत्र महेंद्र, छोटू उर्फ मोहित पुत्र छिद्दा, दीक्षांत पुत्र महेंद्र और बनवारी वाटिका निवासी दिशांक पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया गया है।

इंस्टाग्राम पर बद्दो, सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
बेरीपुरा कॉलोनी निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। 

पुलिस उसकी 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस जब्त कर चुकी है। वह लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता आ रहा है। कई बार पूर्व डीजीपी बृजलाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है।

पिछली बार बद्दो ने तीन जुलाई को पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जब उसकी लोकेशन फ्रांस की आई थी। इसके बाद बद्दो पर शासन की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी। लेकिन पुलिस उसकी सटीक लोकेशन नहीं लगा पाई। 

लखनऊ पुलिस ने कुछ महीने पहले बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस आरोप के बाद बद्दो ने 23 सितंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की थी। इसके बाद भी वह कई बार पोस्ट कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed