{"_id":"594d6d5e4f1c1bc9678b47f7","slug":"four-agriculture-university-consulling-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के चारों कृषि विवि में प्रवेश के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के चारों कृषि विवि में प्रवेश के लिए आज से शुरू होगी काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शनिवार से होगी। शुक्रवार को यूजी की 1630 सीटों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। 01 से 300 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 207 अभ्यर्थियों की काउसिंलिंग के लिए रिपोर्टिंग की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी भवन में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है। रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि स्नातक के विभिन्न विषयों जैसे बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियर, बीएससी कृषि, बीएससी वानिकी, होमसांइस, उद्यान, सस्य विज्ञान आदि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिलिंग से एक दिन 207 अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग की गई। इसमेें गहनता से डाक्यूमेंट चेक किए गए। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के चारों कृषि विवि कानपुर, फैजाबाद, बांदा और मोदीपुरम में संचालित कृषि एवं इंजीनियरिंग में विभिन्न विषयों के प्रवेश के लिए सत्र 2017-18 के लिए अभ्यर्थियों के समस्त दस्तावेज, प्रपत्र आदि की गहनता से जांच के बाद ही सीट एलाट की जाएगी। काउंसिलिंग पूरा कराने के लिए 18 कमेटी बनाई गई हैं। यूपी कैटेट की काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों को भी पहले ही जानकारी दे दी गई है। प्रथम काउंसिलिंग 30 जून तक चलेगी।
ऐसे होगी काउंसिलिंग
रिपोर्टिंग काउंसिलिंग डेट काउंसिंलिग रैंक
23 जून 24 जून 01-300
24 जून 25 जून 301-700
25 जून 26 जून 701-1400
26 जून 27 जून 1401-2400
27 जून 28 जून 2401-3600
28 जून 29 जून 3601-4800
29 जून 30 जून 4801-10109