फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused of changing the copies of MBBS appeared in the court, sent to jail

MBBS की परीक्षा में करोड़ों का खेल करने वाले चारों आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 19 Mar 2018 11:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Four accused of changing the copies of MBBS appeared in the court, sent to jail
आरोपियों को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस, एलएलबी, स्नातक और परास्नातक की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को मेडिकल पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी और सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने शनिवार को खुलासा किया था कि सीसीएसयू में कॉलेज व इंस्टीट्यूट में होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं रखी होती थीं। उत्तर पुस्तिका अनुभाग इंचार्ज पवन से साठगांठ कर यह गिरोह उत्तर पुस्तिकाएं बदलते थे। बिजनौर निवासी छात्रनेता कविराज इस गिरोह का सरगना है। गिरोह में विवि के तीन कर्मचारी भी गिरफ्तार किए गए थे। यह गिरोह एमबीबीएस की कॉपियां बदलकर करीब 600 छात्रों को पास करा चुका था।
विज्ञापन


एसटीएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव की तरफ से मेडिकल थाने में सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मेडिकल थाने के कार्यवाहक एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों कविराज पुत्र हरपाल सिंह निवासी शाहपुर श्योहारा बिजनौर हाल पता जागृति विहार, थाना मेडिकल, कपिल कुमार पुत्र उदयराम सिंह निवासी गौतमनगर थाना ब्रह्मपुरी, संदीप कुमार पुत्र गुरचरण निवासी मुर्गीफार्म थाना भावनपुर और पवन कुमार पुत्र स्व. सुल्तान सिंह निवासी डी-18 यूनिवर्सिटी कैंपस को रविवार को एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : जानिए, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कैसे चल रहा था घूस लेकर कॉपियां बदलने का काम

फरार आरोपियों की तलाश

Four accused of changing the copies of MBBS appeared in the court, sent to jail
फाइल फोटो

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के अनुसार इस मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों सीसी सिंह निवासी मेडिकल, सलेखचंद निवासी सीसीएसयू कैंपस और संदीप निवासी अंबाला हरियाणा की तलाश में दबिश दी जा रही है। ये आरोपी घरों से फरार हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed