{"_id":"5d1cd2a78ebc3e3c77340d6e","slug":"four-accused-arrested-for-suspected-militant-modules-get-bail-from-patiala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी मॉड्यूल के शक में गिरफ्तार चार अभियुक्तों को कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी मॉड्यूल के शक में गिरफ्तार चार अभियुक्तों को कोर्ट से मिली जमानत
Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद (दिल्ली) के प्रेस प्रवक्ता मौलाना अजीमुल्लाह सिद्दीकी कासमी ने बताया कि कथित तौर से दिल्ली और अमरोहा से आतंकी मॉड्यूल मुकदमे में गिरफ्तार किए गए चार अभियुक्तों को मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई। छह माह गुजरने के बाद भी चार्जशीट दाखिल न किए जाने के दृष्टिगत जमीयत के वकीलों ने जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
बुधवार को जारी बयान में मौलाना अजीमुल्लाह कासमी ने बताया कि एनआईएन ने दिल्ली और अमरोहा से आतंकी मॉड्यूल मुकदमे में 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दस लोगों के खिलाफ पिछले महीने 21 जून को एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन वह चार लोगों मो. इरशाद, रईस, जुबैर मलिक और मो. आजम के खिलाफ छह माह गुजर जाने के उपरांत भी चार्जशीट दाखिल करने में असफल रही। जिसको आधार बनाकर जमीयत के वकील नुरुल्लाह ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। प्रार्थना पत्र की सुनवाई करते हुए एडिशनल जज राकेश सियाल ने वर्णन किए गए आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने बताया कि रिहाई के आदेश के बाद अभियुक्तों के परिवार वाले जमीयत के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जमीयत के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी व मौलाना नियाज अहमद फारुकी एड. से मिलकर जमीयत और राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मौलाना अजीमुल्लाह ने यह भी कहा कि दहशतगर्दी के इल्जाम में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई के लिए मौलाना महमूद मदनी संकल्पबद्ध है। जिसके चलते वह पूरी मजबूती के साथ इन मामलों की पैरवी कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/