फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forty five people admitted in hospital due to food poisoning at Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर में फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए 100 अधिक लोग, मचा हड़कंप, अस्पताल में 45 भर्ती

Thu, 19 Sep 2019 02:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Sep 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Forty five people admitted in hospital due to food poisoning at Muzaffarnagar city
अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली अंतर्गत खालापार क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में देररात 1 बजे फूड प्वाइजनिंग से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। पुलिस ने सभी लोगों को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 45 लोगों को भर्ती किया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी अनुसार, खालापार क्षेत्र के किदवई नगर में मोहर्रम के बाद बुधवार शाम शिया समाज की मजलिस थी। मजलिस में शामिल लोगों को रात 9 बजे चटनी के साथ समोस बांटे गए था। देरात मजलिस के बाद लोगों अपने घर आ गए।  घर आने के बाद रात 1 बजे लोगों का चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई। एकाएक सौ से ज्यादा लोगों को फूड प्वायजनिंग हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो ने रात को ही 108 एंबुलेस को फोन पर मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी किदवई नगर पहुंच गई। पुलिस ने सभी बीमार बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार लोगों में करीब 3 दर्जन बच्चे और दो दर्ज महिलाएं शामिल हैं। सीएमएस पकंज अग्रवाल ने बताया कि  देररात 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed