{"_id":"5d829f188ebc3e014b5f9d3c","slug":"formers-annoyed-due-to-dm-not-coming-in-meeting-meerut-news-mrt444071572","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के बैठक में नहीं पहुंचने पर भड़के किसान, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के बैठक में नहीं पहुंचने पर भड़के किसान, धरने पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
किसान समाधान दिवस की बैठक में डीएम अनिल ढींगरा के नहीं पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सीडीओ ईशा दुहन पहुंची और किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान डीएम के आने पर ही बैठक शुरू करने की बात पर अड़े रहे। दोपहर करीब ढाई बजे डीएम पहुंचे तो किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी तो डीएम ने सोमवार को बैठक करने की बात कही।
बुधवार को किसान समाधान दिवस की बैठक में भाकियू कार्यकर्ता और काफी संख्या में किसान विकास भवन पहुंचे। साढ़े ग्यारह बजे तक भी डीएम के नहीं पहुंचने पर किसान भड़क गए। वह नारेबाजी करते हुए मंच के नीचे बैठ गए। किसानों ने एलान किया कि जब तक डीएम नहीं आएंगे धरना जारी रहेगा। सूचना पर सीडीओ पहुंची और खुद को डीएम का प्रतिनिधि बताकर बैठक की बात कही। लेकिन किसानों ने मना कर दिया। उन्होंने डीएम के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री की बैठक में व्यस्त होने की बात कही तो किसानों ने सर्किट हाउस में मंत्री का घेराव करने का एलान कर दिया।
इस पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सीडीओ ने डीएम को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। दोपहर करीब ढाई बजे डीएम विकास भवन पहुंचे और बैठक की बात कही। लेकिन किसानों ने देर होने के चलते मना कर दिया। इसके बाद डीएम ने सोमवार को बैठक करने और उसमें उपस्थित रहने की बात कही तो किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इस मौके पर भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, संजय दौरालिया, राजकुमार करनावल, सत्यवीर जंगेठी, अनिल पबला, अशोक राव, अनवार, धीर सिंह नंगला, नरेश मवाना, मनोज त्यागी, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।