फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Formerly known as Dangon Medical College Uttar Pradesh: Dr. Somendra Tomar

पहले दंगों और अब मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाता है उत्तर प्रदेश : डॉ. सोमेंद्र तोमर

Wed, 09 Apr 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Formerly known as Dangon Medical College Uttar Pradesh: Dr. Somendra Tomar
इकरार अहमद...... शास्त्री नगर स्थित रंगोली मंडप में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस क
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में काफी अंतर आया है। पहले उत्तर प्रदेश दंगों और अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह राज्य मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाईवे और निवेश के मामले में आगे है।
विज्ञापन

रंगोली मंडप में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन की अध्यक्षता जनसंघकालीन कार्यकर्ता ज्वाला प्रसाद ने की। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान देती है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उस विचार को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि आज का विरोधी कल का मतदाता और कल का सदस्य बने और आज का सदस्य कल का सक्रिय सदस्य बने। इसी मूल मंत्र के साथ भाजपा निरंतर संगठन का विस्तार कर रही है। मुख्य वक्ता ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य हरेंद्र जाटव ने भाजपा के चुनावी एवं संगठनात्मक विस्तार के बारे में बताया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर प्रकाश डाला। राखी त्यागी ने महिला हित की योजनाओं के बारे में बताया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विनीत अग्रवाल शारदा, अरुण वशिष्ठ, रवीश अग्रवाल, ललित मोरल, राहुल गुप्ता, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed