फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former zone coordinator of BSP died under suspicious circumstances at Baghpat

बसपा के पूर्व जोन कोर्डिनेटर की रजबहे में डूबने से मौत, गाजियाबाद से लौट रहे थे घर

Wed, 19 Feb 2020 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Feb 2020 09:03 PM IST
सार

बसपा के पूर्व जोन कोआर्डिनेटर डॉ. महेंद्र कश्यप की रजबहे में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Former zone coordinator of BSP died under suspicious circumstances at Baghpat
बसपा के पूर्व जोन कोर्डिनेटर डॉ. महेंद्र कश्यप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के पूर्व जोन कोआर्डिनेटर डॉ. महेंद्र कश्यप (65) की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। वह गाजियाबाद से लौट रहे थे। निवाड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होने के कारण रजबहे में गिर गए। उनकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बागपत जनपद के बिनौली गांव निवासी बसपा के जोन कोआर्डिनेटर रहे डॉ. महेंद्र कश्यप (65) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार को किसी कार्य से बाइक से गाजियाबाद गए थे। दोपहर को लौटते समय गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के पास रजबहे की पटरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक से उछलकर रजबहे में जा गिरे। डूबने से उनकी मौत हो गई। निवाड़ी पुलिस उधर से गुजरी तो डॉ. महेंद्र कश्यप का शव रजबहे में ऊपर ही तैर रहा था। पुलिस ने शव निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। वे उनका शव लेने गाजियाबाद रवाना हो गए। 
विज्ञापन


उधर, डॉ. महेंद्र कश्यप की मौत की सूचना से बिनौली में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। डॉ. महेंद्र के बड़े पुत्र विनोद कश्यप की भी पांच माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed