{"_id":"5fece1b88ebc3e3fe658ebd9","slug":"former-vice-president-and-chief-husband-of-the-corporation-reported-against-each-other-sardana-news-mrt518184881","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्र्रधान पति ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्र्रधान पति ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराई
विज्ञापन
सरूरपुर। सपा सरकार में हस्तशिल्प विकास विपणन निगम के उपाध्यक्ष रहे फारुख हसन की वायरल वीडियो प्रकरण में नया मामला सामने आया है। जिसे लेकर ग्राम प्रधान पति ने बुधवार को पूर्व उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने, छवि धूमिल करने व षड्यंत्र में फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष ने भी थाने में ग्राम प्रधान पति के खिलाफ हत्या कराने की साजिश रचने की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज किया है।
गौरतलब है कि सपा सरकार में हस्तशिल्प विकास विपणन निगम के उपाध्यक्ष रहे पांचली बुजुर्ग निवासी फारुख हसन की मंगलवार को जान को खतरा बताते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें उन्होंने पांचली बुजुर्ग के ग्राम प्रधान पति व उनके भाई पर परिवार समेत उनकी हत्या करने के आरोप लगाए थे। वीडियो में पूर्व उपाध्यक्ष ने जिले के एसएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार रात ग्राम प्रधान पति शहजाद ने पूर्व उपाध्यक्ष फारुख हसन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रधानी के चुनाव को लेकर अपनी मां शहनाज को प्रत्याशी नहीं खड़ा करने के लिए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने, षड्यंत्र रचने, वीडियो वायरल कर मानहानि करने आदि की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने ग्राम प्रधान द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष की मां शहनाज की ओर से प्रधान पति व उसके भाई के खिलाफ उनके पुत्र फारूख हसन की हत्या की साजिश रचने की तहरीर दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला एनसीआर में दर्ज कर लिया था। साथ ही बुधवार को ग्राम प्रधान व पूर्व उपाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जिसमें ग्राम प्रधान पति ने पूर्व उपाध्यक्ष पर बहन की शादी के उधार लिए रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया। हालांकि पूर्व उपाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान के चुनाव में उनकी मां की स्थिति मजबूत बनने से ग्राम प्रधान पति और बौखलाहट में उनकी हत्या कराने की बात कही। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।